Thursday, August 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : 18 फीट के गड्ढे में उतरे विधायक, बोले- सड़क बनी...

Kanpur : 18 फीट के गड्ढे में उतरे विधायक, बोले- सड़क बनी होती मानक से तो न धंसती

जाजमऊ में सड़क धंसने पर सपा विधायक का अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

Kanpur । जाजमऊ की वीआईपी सड़क पर बना 18 फीट गहरा गड्ढा गुरुवार को सियासत का केंद्र बन गया। सड़क धंसने की सूचना पर कैंट से सपा विधायक हसन रूमी समर्थकों के साथ सरैया चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने सीढ़ी मंगाई और खुद गड्ढे में उतरकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक के इस अंदाज को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

#kanpur

विधायक ने कहा कि जाजमऊ से सर्किट हाउस जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा बन जाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले भी पाइपलाइन लीकेज के कारण यहां छोटा गड्ढा हुआ था। समय रहते उसकी मरम्मत नहीं कराई गई और मलबा डालकर उसे पाट दिया गया। मंगलवार और बुधवार की तेज बारिश के बाद सड़क फिर धंस गई और करीब पांच मीटर चौड़ा तथा 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया।

गड्ढे में उतरकर देखी हकीकत’
हसन रूमी ने कहा कि सड़क करीब एक साल पहले बनी थी, लेकिन जगह-जगह से टूटने लगी है। उनका आरोप था कि यदि सड़क निर्माण मानकों के अनुरूप हुआ होता तो इतनी जल्दी सड़क नहीं धंसती। उन्होंने जलकल की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन तत्काल ठीक कराने और इसके बाद सड़क को आरसीसी से बनवाने की मांग की।
विधायक ने नगर आयुक्त को फोन कर मौके की जानकारी देने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि काफी देर तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बारिश के दौरान भी विधायक छाता लेकर प्रदर्शन करते रहे।

यह किसी एक विधानसभा का मामला नहीं’
गड्ढा महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में होने के सवाल पर विधायक ने कहा कि समस्या किसी एक विधानसभा की सीमा तक सीमित नहीं है। यह मार्ग शहर के कई हिस्सों को जोड़ता है और वह जनता के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी समस्या होगी तो वह आवाज उठाते रहेंगे।
मौके पर सुरक्षा के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित किया। विधायक ने सड़क धंसने के मामले की जांच कराने और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों व कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई की मांग की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...