Thursday, August 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : मिनी नन्दिनी के लाभार्थियों का ई-लॉटरी से चयन कल

Kanpur : मिनी नन्दिनी के लाभार्थियों का ई-लॉटरी से चयन कल

Kanpur । नन्द बाबा मिशन के तहत संचालित मिनी नन्दिनी कृषक योजना के पात्र लाभार्थियों का चयन शुक्रवार को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने बताया कि चयन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, रावतपुर में होगी।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए पात्र आवेदकों की मौजूदगी में ई-लॉटरी कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। पात्र लाभार्थियों से निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।

मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 10 गायों की इकाई स्थापित करने के लिए परियोजना लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित है। योजना में अधिकतम 11.80 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...