Thursday, July 23, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में 282 खिलाड़ियों की किस्मत का...

Kanpur : यूपी टी-20 मिनी ऑक्शन में 282 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला कल

मिनी आक्शन में तीन श्रेणियों में होंगे बेस प्राइज, स्पीड हंट के 12 गेंदबाज हुए शामिल

पांच लाख के बेस प्राइज में होंगे 10 खिलाड़ी, 3.50 लाख में 33 खिलाड़ियों की सूची तैयार
– 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में होगा यूपी टी-20 लीग चौथे सीजन का मिनी आक्शन

Kanpur । आगरा में शुक्रवार को होने वाली यूपी टी-20 लीग के मिनी ऑक्शन में इस बार तीन श्रेणियों में 282 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी। इसमें कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्राश, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस, गौर गोरखपुर लायंस और मेरठ मैवेरिक्स की फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ेगी। सभी फ्रेंचाइजी के रिटेन किये खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 45 सीट रिक्त है, जिनका फैसला 24 जुलाई को होगा।

आक्शन में स्पीड हंट के सबसे तेज 12 गेंदबाजों के नाम भी शामिल किए गए हैं। मिनी आक्शन की तैयारी में लगी गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक, मिनी आक्शन में तीन श्रेणियां ए,बी और सी रखी गयी हैं, जिसमें पहली पांच लाख बेस प्राइज, दूसरी 3.50 लाख तथा तीसरी 2.50 लाख की रखी गयी है। पहली श्रेणी में कुल 10 खिलाड़ी रखे गये हैं। जिसमें गाजियाबाद के अंचित यादव, शिवम चौधरी, सहारनपुर के शोएब सिद्दकी, बुलंदशहर के करन चौधरी, हर्ष और कुनाल यादव का नाम पांच लाख बेस प्राइज में शामिल है।

इसके अलावा 3.50 लाख रुपए की दूसरी श्रेणी में कुल 33 खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं शेष सभी खिलाड़ी 2.50 लाख रुपए की श्रेणी में शामिल हैं। ए श्रेणी में शामिल खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की ओर से धन वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार सबसे तेज गेंदबाज की खोज के लिए हुए स्पीड हंट के खिलाड़ियों का बेस प्राइज भी 2.50 लाख रुपये रखा गया है। इसके अलावा सभी फ्रेंचाइजियों ने टेलेंट हंट से जिन खिलाड़ियों का चयन किया है उन्हें चौथे सीजन में दो लाख रुपए मिलेंगे।

चौथे सीजन के लिए गौर गोरखपुर लायंस ने मुख्य और गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी अंकित सिंह राजपूत को दी है। बल्लेबाजी कोच मुमताज कादिर और फील्डिंग कोच मनु कुमार को बनाया गया। कानपुर सुपर स्टार ने ज्ञानेंद्र पांडेय को मेंटोर और अभिनव दीक्षित को फील्डिंग कोच बनाया। काशी रुद्राश ने ध्रुव सिंह को मुख्य कोच, बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी उबैद कमाल, फील्डिंग कोच जावेद अनवर को बनाया।

लखनऊ फाल्कंस ने आशीष जैदी को गेंदबाजी, उमंग शर्मा को बल्लेबाजी और सौरभ दुबे को फील्डिंग कोच बनाया। वहीं, मेरठ मैवेरिक्स ने अरविंद कपूर को मेंटोर, उत्कर्ष चंद्रा को मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी। नोएडा सुपर किंग्स ने मो. आमिर को बल्लेबाजी, कपिल पांडेय को गेंदबाजी कोच बनाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...