Kanpur । अर्मापुर स्थित फील्डगन फैक्ट्री मैदान पर गुरुवार को चार दिवसीय स्व. जयशंकर स्मृति जिला स्तरीय वाॅलीबगाल प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन फील्ड गन फैक्ट्री के अस्थायी प्रभारी अधिकारी एसके गुंड, महाप्रबंधक उमाशंकर, अखिलेश कुमार व प्रशासनिक अधिकारी एमके मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
महिला वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में मिलेनियर क्लब ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए केके क्लब को सीधे सेटों में 21-10 और 21-17 से हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में ग्रीन वैली क्लब ने वी. आर्मापुर को 21-10 व 21-15 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में खेल अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने संचालन किया। इस मौके पर खेल सचिव राकेश चौधरी, अनीश कुमार, धनंजय यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


