Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : बारिश की भेंट चढ़ा मेरठ-लखनऊ का मैच

Kanpur : बारिश की भेंट चढ़ा मेरठ-लखनऊ का मैच

यूपी लीग के इस सीजन का पहला मैच हुआ रद
दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

Kanpur । मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फॉल्कंस के बीच पहले ग्रीन पार्क में खेला गया यूपी टी-20 लीग का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लीग के चौथे सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई भी मुकाबला पूरी तरह बारिश में धुला हो। रद हुए इस मुकाबले में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। प्लऑफ में पहले ही जगह पक्की कर चुके मेरठ मेवरिक्स के आठ मैचों में अब 15 तथा लखनऊ के आठ मैचों में 9 अंक हो चुके हैं।

#kanpur
शनिवार दोपहर तीन बजे शुरू हुए इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोपहर 3.56 बजे बारिश शुरू होने तक मेरठ ने 8.3 ओवर में दो विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे। स्वास्तिक चिकारा नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं ओपनर अक्षय दुबे को चार रन पर भुवनेश्वर कुमार ने क्लीन बोल्ड तथा कप्तान दिव्यांश जोशी को 24 रन पर कृष्ण कुमार सरोज ने पवेलियन की राह दिखायी थी। भारी बारिश के बाद पूरे मैदान को कवर्स से तो ढक दिया गया था लेकिन समयसीमा पार होने पर मैच रैफरी ने सायं 5.30 बजे इस मुकाबले को कॉल ऑफ करार दे दिया। बारिश की भेंट चढ़ने पर भले ही मेरठ को कोई असर नहीं पड़ा लेकिन लखनऊ के प्लेऑफ की सीट पक्की करने का इंतजार जरूर बढ़ गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...