सीएम ग्रिड की खुदी सड़कों पर दिन में तीन बार पानी छिड़कने के निर्देश
फाइलों के मूवमेंट को लेकर जताई नाराजगी
Kanpur ।होली से पहले महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कई मामलों में सख्त तेवर दिखाए,, खासतौर पर जहां पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वहां पर पूरे रास्ते में उड़ रही धूल मिट्टी से हो रही परेशानियों को लेकर नाराजगी जताई गई।महापौर प्रमिला पांडेय ने बैठक में नगर निगम के चीफ इंजीनियर और सभी जोनल अधिकारियों को दो टूक कहा कि सीएम ग्रिड का काम जहां पर चल रहा है, वहां पर रोजाना दिन में तीन बार पानी का छिड़काव जरूर किया जाए, जिससे प्रदूषण से बचा जा सके।
इसके अलावा जहां पर काम पूरा हो चुका है,वहां पर सड़क को ठीक करने का काम किया जाए।इस महीने यह काम पूरा करने को कहा गया है,इसके अलावा होली से पहले व्यापक तौर पर सफाई अभियान चलाने को कहा गया है, जिससे होली के बाद जिन होलिका दहन स्थलों पर मिट्टी डाली गई है, उसके साथ अन्य कूड़ा हटाने में समस्या न आने पाए।
बताया गया कि कानपुर में अब 650 स्थानों पर होलिकाएं जलाई जा रही हैं, इन सभी जगह नगर निगम मिट्टी डालने का काम कर रहा है।बैठक में विकास कार्यों की फाइलों के मूवमेंट को लेकर भी नाराजगी जताई गई और नगर निगम के कर्मचारी के माध्यम से फाइलों के मूवमेंट के निर्देश दिए गए।


