Thursday, July 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : ट्यूबवेल पर खून से लथपथ मिला किसान का शव, शराब...

Kanpur : ट्यूबवेल पर खून से लथपथ मिला किसान का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

गले और हाथ पर धारदार हथियार से कई वार, गांव के तीन युवक हिरासत में

Kanpur । महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में गुरुवार सुबह खेत में बने ट्यूबवेल के पास 45 वर्षीय किसान हरिमोहन सिंह यादव का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गले और हाथ में धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव मिले हैं। घटनास्थल से अंग्रेजी और देसी शराब की खाली बोतलें तथा 15 से 20 डिस्पोजेबल गिलास बरामद होने के बाद पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी, जिसके दौरान किसी विवाद के बाद किसान की हत्या कर दी गई।

हरिमोहन अविवाहित थे और खेतीबाड़ी के साथ खेत की रखवाली भी करते थे। परिजनों के मुताबिक वह बुधवार रात रोज की तरह ट्यूबवेल पर सोने गए थे। उन्होंने घर पर खाना नहीं खाया था। फोन पर उन्होंने बताया था कि वह खाना खा चुके हैं और रात ट्यूबवेल पर ही रुकेंगे।
गुरुवार सुबह ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास चारों ओर खून फैला देखा। पास जाकर देखा तो हरिमोहन का शव पड़ा था।

सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।घटनास्थल पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब फोरेंसिक टीम के पहुंचने से पहले पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। परिजनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि वैज्ञानिक जांच से पहले शव हटाने से अहम साक्ष्य नष्ट हो सकते हैं।

काफी देर तक बहस के बाद पुलिस अधिकारियों ने शव दोबारा घटनास्थल पर रखवाया, जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।मृतक के भतीजे ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि हरिमोहन ने रात में फोन पर बताया था कि ट्यूबवेल पर कुछ लोगों के साथ पार्टी चल रही है, इसलिए वह घर नहीं आएंगे। इसी आधार पर पुलिस को तीन संदिग्धों के नाम दिए गए हैं। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीसीपी बोले, हर पहलू की जांच जारी
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...