Friday, April 10, 2026
HomeकानपुरKanpur : 7 से 21 मई तक स्व-गणना, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम

Kanpur : 7 से 21 मई तक स्व-गणना, फिर घर-घर पहुंचेगी टीम

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 7 से 21 मई के बीच अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना कर जनगणना 2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।

 

Kanpur।  जनगणना 2027 को लेकर इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। पहली बार आम नागरिकों को स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें लोग घर बैठे पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी भर सकेंगे।

इसके बाद 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और गणना का कार्य करेंगे। जनगणना को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना
जिलाधिकारी के अनुसार जनगणना 2027 दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और गणना की जाएगी। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी। यह देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी, जिसे सबसे विश्वसनीय आंकड़ों का स्रोत माना जाता है।

पूरी तरह डिजिटल होगी प्रक्रिया
इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिक निर्धारित अवधि में Census Self Enumeration Portal पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके लिए राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा, जिसमें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का पंजीकरण संभव होगा।

नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनकर जिले, पिन कोड और गांव या शहर की जानकारी भर सकेंगे। साथ ही मानचित्र पर अपने घर का सटीक स्थान भी चिह्नित किया जा सकेगा। सभी विवरण भरने के बाद “फाइनल सबमिट” करने पर 11 अंकों की यूनिक पंजीकरण संख्या मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।

प्रगणक करेंगे सत्यापन
जब प्रगणक घर पहुंचेगा, तो नागरिकों को यह पंजीकरण संख्या दिखानी होगी। यदि जानकारी सही पाई गई तो सत्यापन कर लिया जाएगा, अन्यथा आवश्यक सुधार के लिए जानकारी दोबारा एकत्र की जाएगी।

33 बिंदुओं पर होगा मकान सर्वे
घर-सूचीकरण के दौरान प्रगणक भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, पानी, बिजली, शौचालय, ईंधन के प्रकार और फोन, वाहन, टीवी जैसी सुविधाओं से जुड़े कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!