Thursday, August 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : लाल बंगला मार्केट के कपड़ा शोरूम में भीषण आग, 50...

Kanpur : लाल बंगला मार्केट के कपड़ा शोरूम में भीषण आग, 50 लाख का नुकसान

दो दिन पहले ही आया था ब्रांडेड कपड़ों का नया स्टॉक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

Kanpur । चकेरी थाना क्षेत्र के व्यस्त लाल बंगला मार्केट स्थित सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से ब्रांडेड कपड़े, महंगे परफ्यूम, एसी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

#kanpur
Oplus_0

श्याम नगर निवासी प्रिंस गुप्ता का लाल बंगला सब्जी मंडी में ‘ट्रेंडजिल्ला’ नाम से शोरूम है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। दो दिन पहले ही शोरूम में ब्रांडेड कपड़ों का नया स्टॉक आया था। गुरुवार सुबह मकान मालिक आदित्य वर्मा ने दुकान से धुआं निकलता देखा और उन्हें सूचना दी।

शटर खोलते ही दुकान के अंदर से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। इससे आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर जाजमऊ अग्निशमन केंद्र से दो फायर टैंकर और एक हाई-प्रेशर यूनिट मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शोरूम संचालक ने आरोप लगाया कि दमकल विभाग को सूचना देने के करीब एक घंटे बाद टीम पहुंची। इससे आग को फैलने का मौका मिला। उन्होंने करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...