Thursday, May 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : चकरपुर मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,देखे...

Kanpur : चकरपुर मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,देखे विडीयो

प्लास्टिक क्रेटों से तेजी से फैली आग, लाखों का सामान खाक; घंटों मशक्कत के बाद भी राहत कार्य जारी
Kanpur । सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित प्रदेश की प्रमुख फल एवं सब्जी मंडियों में शामिल चकरपुर मंडी गुरुवार को भीषण अग्निकांड से दहल उठी। मंडी के चबूतरा नंबर-6 पर एक दुकान में रखे छोटे सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के बाद लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर 30 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि लाखों रुपये का सामान खाक हो गया।
#kanpur
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय अचानक एक दुकान से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ ही क्षणों में आग ने आसपास की दुकानों को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया। दुकानों में बड़ी संख्या में रखी प्लास्टिक की क्रेटों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। प्लास्टिक जलने से उठता काला धुआं और आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देती रहीं।
घटना के समय मंडी में भारी संख्या में व्यापारी, मजदूर और खरीदार मौजूद थे।

आग फैलते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। व्यापारियों ने सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के चलते किसी को भी माल निकालने का मौका नहीं मिल सका।
सूचना मिलते ही सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर भीड़ को नियंत्रित कराया। वहीं, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा।
मंडी प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। व्यापारियों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख दिखाई दिया। उनका कहना था कि यदि समय रहते पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था होती तो नुकसान कम हो सकता था।
थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन भी कराया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...