Tuesday, August 4, 2026
HomeकानपुरKanpur : गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी...

Kanpur : गोविंद नगर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

बहुमंजिला इमारत में बेसमेंट से ऊपरी मंजिल तक फैलीं लपटें, आठ दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू; कोई हताहत नहीं

Kanpur । गोविंद नगर स्थित बहुमंजिला फर्नीचर मार्केट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बेसमेंट से लेकर ऊपरी मंजिलों तक धुआं और लपटें फैल गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब आठ दमकल वाहनों को मौके पर भेजा। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तेज रेस्क्यू अभियान के चलते बड़ा हादसा टल गया तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

#kanpur
Oplus_0

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) दीपक शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 6:32 बजे मिनी कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी में इमारत के भीतर लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद फजलगंज, किदवई नगर, मीरपुर समेत आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियों को तत्काल रवाना किया गया।

#kanpur
Oplus_0

मौके पर पहुंची टीम ने इमारत को चारों ओर से घेरकर फायर टेंडर तैनात किए और सुरक्षित तरीके से भीतर प्रवेश कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। चारों दिशाओं से लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

#kanpur
Oplus_0

सीएफओ ने बताया कि इस अग्निकांड में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है, जबकि आर्थिक नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...