Thursday, August 13, 2026
HomeकानपुरKanpur :  तंत्र साधना का आरोप लगा कमिश्नर कार्यालय पहुंची विवाहिता

Kanpur :  तंत्र साधना का आरोप लगा कमिश्नर कार्यालय पहुंची विवाहिता

आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप, कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

Kanpur। तंत्र-मंत्र के नाम पर प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाते हुए राइस मिल कारोबारी की बेटी गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गई। विवाहिता ने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। सूचना पर महिला थाना, कोतवाली और सचेंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से मिलने की मांग पर अड़ी रही। बाद में कमिश्नर ने विवाहिता और उसके पिता से पूरे मामले की जानकारी लेकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विवाहिता के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी की शादी 16 मार्च 2024 को पांडुनगर निवासी कांग्रेस नेता के बेटे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन एक किलो सोना, डीलक्स फर्नीचर और मकान की मांग करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि ससुराल में रातभर तंत्र साधना की जाती थी और उसे भी जबरन इसमें बैठाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई।

विवाहिता का आरोप है कि पति उसे इंडोनेशिया भी ले गया, जहां कथित तौर पर तंत्र-मंत्र कराया गया। 21 जनवरी 2025 को विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और हत्या का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। उसके मुताबिक, 29 मार्च 2026 को महिला थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। मामले की जांच पनकी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट कर रहे हैं।

कार्रवाई से असंतुष्ट विवाहिता गुरुवार को पिता और भाई के साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाकर शांत कराया। विवाहिता ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री कार्यालय जाकर आत्मदाह करेगी। ससुरालीजनों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...