Friday, February 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : मन की बात सुनकर बूथों पर नव मतदाता बनाने निकलेगी...

Kanpur : मन की बात सुनकर बूथों पर नव मतदाता बनाने निकलेगी कार्यकर्ताओं की टोली

Kanpur।भारतीय जनता पार्टी उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक जिला कार्यालय में हुई ।अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि 22 फरवरी को मोदी जी की मन की बात के 131 वे संस्करण को सुनने के बाद प्रत्येक बूथ पर दस दस कार्यकर्ताओं की टोली नव मतदाता बनाने निकलेगी टोली के साथ आई टी टीम के प्रशिक्षित कार्यकर्ता भी होगे जो मौके पर ही नव युवा जिसकी उम्र अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की पूर्ण हो रही हो उसका फॉर्म 7 भरकर और आई टी प्रशिक्षित कार्यकर्ता उस नवमतदाता की मैपिंग करने में सहायता करेगा और ऑनलाइन माध्यम से भी उसका फॉर्म भरेगा।

विशेषकर पार्टी उत्तर जिले की सीसामाऊ विधानसभा और आर्यनगर विधानसभा पर अपना ध्यान केंद्रित करेगी और अपात्र मतदाता की पहचान कर उसको मतदाता सूची से बाहर करवाएगी।और 22 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर 10 नव मतदाता बनाने का लक्ष्य निर्धारित करेगी ।मंडल अध्यक्षों को बूथों पर निकलने वाली कार्यकर्ताओं की टोली को सूचीबद्ध कर उनकी सूची जिले को सौंपने का निर्देश दिया गया है।और ये क्रम 26 फरवरी तक लगातार चलेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि प्रत्येक मंडल की मॉनिटरिंग के लिए चार चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लगाया गया है जो बूथों की प्रत्येक दिन की रिपोर्ट जिले को सौंपेगे।बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,संतोष शुक्ला,अनुराग शर्मा,जितेंद्र विश्वकर्मा,विनय पटेल धीरज बाल्मीकि,प्रमोद विश्वकर्मा,सीमा एमबीए, रोहित साहू सुनील जायसवाल,प्रशांत त्रिपाठी,अनुप्रिया दोषी,रवि पांडे,श्यामू तिवारी,मंडल अध्यक्ष,गौरव पांडे, योगेश पांडे,इंद्रजीत खन्ना,दीपक शुक्ला हर्षित श्रीवास्तव लाला,आशीष तिवारी ,मनीष त्रिपाठी नर्मदा पांडेय श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...