Kanpur। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 24 और 25 अगस्त को गाजियाबाद के महामाया स्टेडियम में आयोजित किए गए। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों से करीब 48 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश के मनीष मिश्रा ने 120 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 535 किलोग्राम वजन उठाया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन पक्का किया। दिसंबर में होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में मनीष लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच राहुल कुमार शुक्ला को दिया।
उनकी उपलब्धि पर असिस्टेंट डायरेक्टर (सेवायोजन) उज्जवल कुमार सिंह, दक्षिणेश्वर बाल हनुमान मंदिर के महंत अरविंद कुमार शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी निधि वर्मा, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर समेत अन्य लोगों ने बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


