Friday, April 17, 2026
HomeखेलKanpur : मनीष मिश्रा बने यूपी पावरलिफ्टिंग टीम के कोच

Kanpur : मनीष मिश्रा बने यूपी पावरलिफ्टिंग टीम के कोच

 

Kanpur । नेशनल पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन उदयपुर में 25 से 28 अप्रैल तक होगा। इसमें सेवायोजन कार्यालय कानपुर में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत मनीष मिश्रा को इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राहुल शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम चैंपियनशिप के लिए 24 अप्रैल को कानुपर से उदयपुर के लिए रवाना होगी।

मनीष पॉवरलिफ्टिंग के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रहे हैं और उन्होंने खेलते हुए कई मेडल अपने नाम किए हैं।इस उपलब्धि पर असिस्टेंट डायरेक्टर सेवायोजन उज्ज्वल कुमार सिंह और कानपुर पावरलिफ्टिंग के सचिव सौरव गौर ने उन्हें बधाई दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!