Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : मनिंदर का ऑलराउंड कमाल, पटेल प्रापर्टीज ने 1 रन से...

Kanpur : मनिंदर का ऑलराउंड कमाल, पटेल प्रापर्टीज ने 1 रन से मारी बाजी

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन की ओर से सीसीएल-टी20 प्रतियोगिता में पटेल प्रापर्टीज ने बेहद रोमांचक मैच में मेटाडोर फोम एकादश को 1 रन से पराजित कर दिया। सपू मैदान पर खेले गए दिन-रात्रि मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल प्रापर्टीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से रिपुल आनंद ने 39 रन, विकास भरतिया ने 25 रन तथा मनिंदर सिंह ने शानदार नाबाद 65 रन की पारी खेली।

मेटाडोर फोम की ओर से मिशन गुप्ता ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेटाडोर फोम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला 1 रन से हार गई। टीम की ओर से रिजवान अंसारी ने शानदार 76 रन, अविरल रावत ने 36 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पटेल प्रापर्टीज की जीत में मनिंदर सिंह ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 22 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं राम सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 26 रन देकर 4 विकेट झटके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...