Wednesday, May 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : 18 साल बाद पूरा हुआ मेजर दिनेश चंद्र का देहदान...

Kanpur : 18 साल बाद पूरा हुआ मेजर दिनेश चंद्र का देहदान संकल्प

 

Kanpur । जीवनभर देश की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मेजर दिनेश चंद्र गुप्ता ने मृत्यु के बाद भी समाजहित का संदेश दिया। उनके 18 वर्ष पुराने देहदान संकल्प को बुधवार को पूरा करते हुए उनकी पार्थिव देह अध्ययन के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज औरैया को समर्पित की गई।

#kanpur
युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर और महासचिव माधवी सेंगर ने कानपुर से पार्थिव देह को औरैया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। गीता विहार, यशोदा नगर निवासी 80 वर्षीय मेजर दिनेश चंद्र गुप्ता ने फरवरी 2008 में देहदान का संकल्प लिया था। मंगलवार शाम निजी अस्पताल में निधन के बाद उनके पुत्र प्रवीन गुप्ता ने अभियान से संपर्क कर पिता की अंतिम इच्छा पूरी कराने का आग्रह किया।

बुधवार सुबह देहदान संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गईं। स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्व सेनाधिकारी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोपहर में सेंगर दंपति पार्थिव देह लेकर औरैया रवाना हुए, जहां मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. मेधा दास ने सहयोगियों और छात्रों की उपस्थिति में सम्मानपूर्वक देह स्वीकार की।

प्राचार्य डॉ. एम.वी. सिंह ने देहदानी परिवार और अभियान से जुड़े लोगों का आभार जताया।
माधवी सेंगर ने बताया कि अभियान के तहत यह 322वीं देहदान प्रक्रिया पूरी कराई गई है, जबकि प्रदेशभर में चार हजार से अधिक लोग देहदान का संकल्प ले चुके हैं।

कानपुर से रवाना होने से पहले परिजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती और पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी। पुत्र प्रवीन गुप्ता ने कहा कि पिता ने जीवनभर राष्ट्रसेवा की और अब उनका देहदान संकल्प पूरा होने से परिवार को संतोष मिला है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...