Wednesday, February 25, 2026
HomeकानपुरKanpur : होली के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई

Kanpur : होली के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई

पनकी स्टेशन के बाहर 3.42 लाख का 9 कुंतल खोया किया नष्ट ,सचेंडी में 25.66 लाख का 15,894 किलोग्राम खाद्य तेल किया जब्त
तीन नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
29.08 लाख से अधिक की खाद्य पदार्थ जब्त व नष्ट

Kanpur ।आगामी होली के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद में लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में जनपद में गठित टीम — रजनीश कुमार राय, अजय कुमार मौर्य, सोमनाथ कुशवाहा, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा एवं सारिका सिंह — द्वारा अभिसूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई।सूचना के आधार पर इटावा–कानपुर पैसेंजर ट्रेन से लाया जा रहा खोया पनकी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

#kanpur

ट्रेन से उतारकर कुछ मजदूर उसे स्टेशन के बाहर ला रहे थे, लेकिन टीम को देखकर मजदूर खोया छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति ने उक्त खोए पर अपना दावा नहीं किया। निरीक्षण में पाया गया कि खोयाअत्यंतअनहाइजीनिक स्थिति में गंदे कपड़ों में लिपटा हुआ सड़क किनारे रखा था तथा उसमें से दुर्गंध आ रही थी। कुछ समय प्रतीक्षा के बाद उक्त खोया को लोडर में लादकर पीली कोठी, गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ले जाया गया,।

जहाँ लगभग 9 कुंतल खोया (अनुमानित मूल्य ₹3,42,000) को मौके पर विनष्ट कराया गया। साथ ही एक अन्य ई-रिक्शा से ले जाए जा रहे खोए के संबंध में, जिसकी जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति उपस्थित थे, उसके दो नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।इसी क्रम में मंगलवार देर शाम बिहारी जी ट्रेडर्स, सचेंडी, कपर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमृत, माया एवं सफारी ब्रांड (नेपाल से आयातित) सोयाबीन तेल भंडारित पाया गया।

मौके पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील (FSW) द्वारा जांच कराने पर मिलावट के प्रथम दृष्टया संकेत मिलने पर लगभग 15,894 किलोग्राम खाद्य तेल (अनुमानित मूल्य ₹25,66,000) जब्त किया गया तथा तीन नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग ₹29,08,000 (उनतीस लाख आठ हजार रुपये) से अधिक मूल्य के खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि होली के मद्देनज़र जनपद में खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...