Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलKanpur : माधव की गेंद और बल्ले से चमकी केडीएमए एकेडमी

Kanpur : माधव की गेंद और बल्ले से चमकी केडीएमए एकेडमी

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में बुधवार को तीन मैच खेले गए। काकादेव ​स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में पहले मैच में चंद्रा एकेडमी ने 19.2 ओवर में 78 रन बनाए।

टीम से निशांत ने सर्वा​धिक 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में तेजस ठाकुर ने चार, आर्यन ने तीन व सूर्यांश ने दो को आउट किया। जवाब में गुरु गोविंद एकेडमी ने 12.4 ओवर में दो विकेट पर 81 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीता। जीत में आर्यन ने 33 व मोहित ने 25 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दुष्यंत ने दो विकेट झटके। कानपुर साउथ-बी मैदान पर दूसरे मैच में ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 187 रन बनाए।

टीम से विशेष अ​ग्निहोत्री ने 111 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुपम, माधव गुप्ता, दक्षराज व अमृत ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में केडीएमए एकेडमी ने 34.2 ओवर में सात विकेट पर 192 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीता।

जीत में अनिरुद्र सिंह ने 59 रन, वीर सिंह ने 40 व माधव गुप्ता ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में स्पर्श व विशेष अ​ग्निहोत्री ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। राहुल सप्रू मैदान पर तीसरे मैच में आरवीएस एकेडमी ने 35 ओवर में एक विकेट पर 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम से उत्कर्ष द्विवेदी ने 125 रन व कृष्णा यादव ने 107 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्थव ने एक विकेट झटका।

जवाब में रामपुरम एकेडमी की पूरी टीम 10.2 ओवर में 34 रन पर बिखर गई और आरवीएस एकेडमी ने 227 रन से मैच जीता। देवांश ने सर्वा​धिक 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षवर्धन पंत ने छह और हर्षवर्धन ने चार विकेट अपने नाम किए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...