Kanpur। उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक वर्ग राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता 10 से 13 जून को सहारनपुर में होगी। इसके लिए कानपुर मंडल टीम का जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुआ। इसमें 80 से अधिकखिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर विभिन्न भार वर्गों के आधार पर टीम का गठन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब कानपुर मंडल की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के उद्देश्य से उतरेंगे।
चयनित मुक्केबाजों की सूची इस प्रकार है:::
46 से 48 किग्रा. भार वर्ग में सचिन (फर्रुखाबाद से), 61 से 64 किग्रा. भार वर्ग में मो. शाहिल (कानपुर देहात से), 30 से 33 किग्रा. भार वर्ग में निसर्ग, 33 से 35 किग्रा. भार वर्ग में अंश, 35 से 37 किग्रा. भार वर्ग में मुसैब, 37 से 30 किग्रा. भार वर्ग में आदित्य गोपाल मिश्रा, 40 से 43 किग्रा. भार वर्ग में जैश वर्मा, 43 से 46 किग्रा. भार वर्ग में श्रेष्ठ चौधरी, 52 से 55 किग्रा. भार वर्ग में रुद्र प्रताप, 55 से 58 किग्रा. भार वर्ग में अनिकेत और 64 से 67 किग्रा. भार वर्ग में में अभि कश्यप (सभी कानपुर नगर से) शामिल हैं।


