Kanpur । केसीए से आबद्ध व अमर क्रिकेट क्लब की अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें वीनस क्लब ने अमर क्लब को 68 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर वीनस क्लब ने 34.1 ओवर में 164 रन बनाए। टीम से आकाश सिंह ने 40 रन, शुभम ने 26 रन व विपिन ने 21 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में दीपेंद्र ने चार, अनिरुद्र, एपी सिंह, यशू ने दो-दो विकेट झटके।
जवाब में अमर क्लब की पूरी टीम 28.1 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से एसपी सिंह ने 27 रन सर्वाधिक बनाए, तो गेंदबाजी में लकी राजपूत ने तीन, शुभम व अमन सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच लकी राजपूत को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।


