Saturday, August 29, 2026
HomeखेलKanpur : अजेय मेरठ को हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाने उतरेगा लखनऊ

Kanpur : अजेय मेरठ को हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाने उतरेगा लखनऊ

Kanpur । यूपी लीग के चौथे सीजन की शीर्ष दो टीमों के बीच शनिवार को पहला मुकाबला खेला जाना है। जिसमें सभी मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंच चुके मेरठ मेवरिक्स का सामना आठ अंक लिए लखनऊ फॉल्कंस से होना है। सात-सात मैच खेल चुकी दोनों टीमों के तीन मैच शेष हैं और लखनऊ को जहां प्लेऑफ की सीट पक्की करने के लिए मात्र एक जीत की जरूरत है वहीं मेरठ की निगाहें सभी दस मैचों में जीत हासिल कर नया कीर्तिमान रचने पर हैं।

पिछले तीनों सीजन में अभी तक का सर्वाधिक लीग मैच जीतने के रिकार्ड मेरठ के नाम है, जो उसने दूसरे सीजन में आठ जीत हासिल कर बनाया था। यूपी लीग के पिछले तीन सीजन में मेरठ दो बार अंक तालिका में पहले तथा एक बार दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है। इनमें दूसरे सीजन में उसने विजेता का ताज भी अपने नाम किया है। मेरठ की कमान संभाल रहे कप्तान रिंकू सिंह दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबला खेलने बेंगलुरु जा चुके हैं।

हालांकि वह टीम की नैय्या पहले ही पार लगा चुके हैं। उधर तेज भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी टीम लखनऊ को इस बार खिताब जिताने की दम भर चुके हैं और प्लेऑफ का टिकट हासिल कर वह अपने पहले लक्ष्य के बेहद नजदीक भी हैं। इस लिहाज से शनिवार को पहले सत्र में होना वह यह मुकाबला काफी टक्करी का माना जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...