Sunday, August 30, 2026
HomeखेलKanpur : गोरखपुर को हराकर लखनऊ ने पक्का किया प्लेऑफ टिकट

Kanpur : गोरखपुर को हराकर लखनऊ ने पक्का किया प्लेऑफ टिकट

अजीत वर्मा के नाबाद 75 रन के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, गोरखपुर लॉयंस को 24 रन से हराया

 

Kanpur । अजीत वर्मा के नाबाद अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर लखनऊ फॉल्कंस रविवार को खेले गये पहले मुकाबले में गोरखपुर लॉयंस को 24 रनों से हराकर यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रही। इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाने के बाद गोरखपुर की पूरी टीम को 20 ओवर में 146 रनों पर समेट दिया।

#kanpur

इस जीत से जहां लखनऊ की टीम मेरठ मेवरिक्स के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी वहीं गोरखपुर की आगे की राह बेहद मुश्किल हो गयी है। उसके 9 मैचों में छह अंक हैं और एक मैच ही शेष मात्र बचा है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत काफी खराब हुई। 32 रनों के अंदर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन चलते बने। जिसमें अभिनंदन सिंह ने अभय प्रताप सिंह (1) और आर्यन चौधरी (4) को क्लीन बोल्ड किया। सिद्धार्थ यादव (2) और शिवम चौधरी (23) को अक्षु बाजवा ने अपना निशाना बनाया। इसके बाद प्रिंस यादव ने निशांत कुशवाहा के साथ 38 रनों की साझेदारी कर स्थिति को संभाला।

#kanpur

10.3 ओवर में 70 रनों के स्कोर पर विपरज ने निशांत (15) को क्लीन बोल्ड किया। दूसरे छोर पर खड़े प्रिंस अपना अर्द्धशतक बनाने से चूक गये और 49 रन पर अभिनंदन को अपना विकेट दे बैठे। 126 रनों पर छठा विकेट गिरने के बाद स्कोर में दो रन ही जुड़े थे कि पार्थ पालावत (19) रन आउट हुए। 19वें ओवर में भुवनेश्वर ने शिवम शर्मा (7) और अंतिम ओवर में विपरज निगम ने निशांत ठाकुर (6) और वासू वत्स (4) को आउट कर गोरखपुर की पूरी टीम को 20 ओवर में 146 रनों पर समेटने का काम किया। राहुल शर्मा एक रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ से अभिनंदन और विपरज ने तीन-तीन, अक्षु बाजवा ने दो और एक विकेट भुवनेश्वर ने लिया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। 29 रनों के अंदर शुरुआती तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ओपनर मो. सैफ (4) को राहुल शर्मा, हिमांशु सिंह (6) को शिवम शर्मा और आराध्य यादव (13) को वासू वत्स ने पवेलियन की राह दिखायी। स्कोर में 22 रन जुड़े थे कि शिवम शर्मा ने प्रियम गर्ग (13) को क्लीन बोल्ड कर टीम को चौथी सफलता दिलायी। 8.4 ओवर में 51 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अजीत वर्मा और कृतज्ञ कुमार सिंह ने 109 रनों की शानदार साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी।

अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर कृतज्ञ 31 गेंदों में 44 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार हुए। अजीत ने नाबाद 75 टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रनों तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी अर्द्धशतकीय पारी में 45 गेंदों का सामना किया जिसमें आठ चौके व तीन छक्के शामिल रहे। विपरज निगम सात रन बनाकर नाबाद लौटे। गोरखपुर से शिवम शर्मा ने दो, वासू वत्स, राहुल शर्मा और प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...