Monday, August 10, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टी-20 के आगाज को तैयार लखनऊ, पाठक-महाना को आमंत्रण

Kanpur : यूपी टी-20 के आगाज को तैयार लखनऊ, पाठक-महाना को आमंत्रण

14 अगस्त से लखनऊ में शुरू होगी यूपी टी-20 लीग, उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड सितारे बिखेरेंगे जलवा

 

Kanpur । 14 अगस्त से शुरू हो रहे यूपी टी-20 लीग की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सभी छह टीमें 12 अगस्त को लखनऊ में एकत्र होंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन सांय छह बजे से शुरू होगा, जिसमें बॉलीवुड गायिका जैस्मीन सैंडलस और शंकर महादेवन अपनी धमाकेदार परफार्मेंस देंगे। लीग का पहला मैच गत चैम्पियन काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जायेगा।

#kanpur

लीग की तैयारियों में लगे चेयरमैन डा.संजय कपूर ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलकर उन्हें उद्घाटन समारोह में आने का निमंत्रण दिया। डा.कपूर ने बताया कि लीग को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। दर्शकों में टिकट की मांग भी काफी तेज है। हमें पूरी उम्मीद है कि लखनऊ और कानपुर दोनों जगह यूपी लीग दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...