Sunday, February 22, 2026
HomeखेलKanpur : लखनऊ-बंगाल की जोड़ी ने जीती सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ट्रॉफी

Kanpur : लखनऊ-बंगाल की जोड़ी ने जीती सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ट्रॉफी

Kanpur । 25वीं ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया स्मारक आमंत्रण ब्रिज टूनामेंट में रविवार को फाइनल राउंड खेले गए। इसमें लखनऊ के एके सिन्हा और प​श्चिम बंगाल के किंगशुक भट्टाचार्य ने 286.72 अंक हासिल करते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्हें सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

पश्चिम बंगाल की जोड़ी प्रोसेनजीत मन्ना और प्रसून कुमार मुखोपाध्याय ने दूसरा स्थान प्राप्त कर डॉ. गौरहरी सिंहानिया मेमोरियल उपविजेता, जबकि पश्चिम बंगाल और गुरुग्राम की जोड़ी सुमित मुखर्जी और मोनिका जाजू तीसरे स्थान पर रही और उन्हें सेठ रामकुमार नेवाटिया ट्रॉफी से नवाजा गया।

प्रतियोगिता में कुल 25 राउंड खेले गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एयर कमोडोर पीके नरेंद्र (एओसी, एएफएस कानपुर) को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाशपत सिंघानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष प्रसाद केनी, मुख्य टूर्नामेंट निदेशक वीके शर्मा, आयोजन सचिव जितेंद्र अवस्थी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...