Tuesday, October 6, 2026
HomeखेलKanpur : बेबी गेम्स में नन्हों ने दिखाया दम, अभिषेक-वैष्णवी ने लगाई...

Kanpur : बेबी गेम्स में नन्हों ने दिखाया दम, अभिषेक-वैष्णवी ने लगाई सबसे लंबी छलांग 

Kanpur । ग्रीन पार्क में मंगलवार को बेबी गेम्स-2026 के दूसरे दिन नन्हे खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, जूडो और वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कानपुर ओलंपिक संघ और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह ने माहौल को खेलमय बना दिया। अभिभावकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

ब्रॉड जंप के 6½ से 8½ वर्ष बालक वर्ग में अभिषेक ने 1.68 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान हासिल किया। रुवांश 1.50 और तेजस 1.29 मीटर के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे रहे। बालिका वर्ग में वैष्णवी मिश्रा 1.28 मीटर के साथ विजेता रहीं। हुदा 1.21 और ईशा 1.11 मीटर के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। 4½ से 6½ वर्ष बालक वर्ग में सफल सविता ने 1.53 मीटर की छलांग लगाकर पहला स्थान पाया।

रुवांश दूसरे और सुयांश तीसरे रहे। बालिका वर्ग में सान्वी पाल विजेता, देविका दूसरे और जायमा अफीफा तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन के 6½ से 8½ वर्ष बालक वर्ग में सिद्धांत भाटिया विजेता और देवांश जायसवाल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में अमायरा कौर ने पहला, प्रिशा सिंह ने दूसरा और सांवी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

4½ से 6½ वर्ष बालक वर्ग में देवांश पांडे, इराआन गुप्ता और तान्विक जायसवाल क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे रहे। बालिका वर्ग में मेहर भट्टर विजेता, इशिता कुमार दूसरे और अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं। जूडो के अंडर-6 बालिका वर्ग में ऐलिस गोस्वामी और अंडर-8 में राज नंदिनी विजेता रहीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...