Tuesday, October 6, 2026
HomeखेलKanpur : स्केटिंग ट्रैक पर नन्हों ने दिखाई रफ्तार, वुडबाइन गार्डेनिया चैंपियन

Kanpur : स्केटिंग ट्रैक पर नन्हों ने दिखाई रफ्तार, वुडबाइन गार्डेनिया चैंपियन

Kanpur । जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर में मंगलवार को आयोजित केएसएस इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता जोन-ए में खिलाड़ियों ने रफ्तार, संतुलन और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। 25 विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। सर्वाधिक अंक जुटाकर वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।

#kanpur

श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर उपविजेता और सर पदमपत सिंघानिया स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में नन्हे स्केटरों का उत्साह देखते ही बना। ट्रैक पर खिलाड़ियों के बीच कई मुकाबले रोमांचक रहे और अंतिम क्षण तक जीत के लिए जोर लगा।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि प्रो. सुनील मिश्र, प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी,आलोक द्विवेदी और सुशील शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। क्रीड़ा प्रमुख आशुतोष सत्यम झा ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का परिचय कराया।अंडर-6 में एडजस्टेबल वर्ग में अथर्व सिंह प्रथम, टॉय इनलाइन में पार्थ रुपानी और क्वाड में देव सिंह विजेता रहे।

अंडर-8 एडजस्टेबल में आहान चौधरी, टॉय इनलाइन में मोहम्मद अरहान अली और क्वाड में मोहम्मद अरीब खान ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-10 एडजस्टेबल में देवांश यादव, टॉय इनलाइन में प्रतीक राजपूत और क्वाड में माधव गुप्ता विजेता बने।विजेताओं को प्रो. सुनील मिश्र और अनिल कुमार त्रिपाठी ने विजेताओं को पदक व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...