Thursday, July 23, 2026
HomeकानपुरKanpur : प्लेटफॉर्म पर ट्रॉली बैग में छिपी थी शराब, बिहार भेजने...

Kanpur : प्लेटफॉर्म पर ट्रॉली बैग में छिपी थी शराब, बिहार भेजने से पहले तस्कर दबोचे

कानपुर सेंट्रल पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Kanpur । कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर तड़के तीन बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़े दो युवकों की घबराहट ने उनके पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दोनों को रोककर उनके बैगों की तलाशी ली तो ट्रॉली और पिट्ठू बैगों से 73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब की खेप ट्रेन से बिहार ले जाई जानी थी, जहां उसे ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया निवासी राहुल कुमार और समस्तीपुर निवासी सीताराम यादव के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान हुई इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...