Monday, September 28, 2026
HomeकानपुरKanpur : स्कूलों में लगी कानून की पाठशाला, बच्चों ने सीखे सुरक्षा...

Kanpur : स्कूलों में लगी कानून की पाठशाला, बच्चों ने सीखे सुरक्षा के गुर

Kanpur । बच्चों को अपने कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपायों की जानकारी देकर उन्हें किसी भी असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के कई स्कूलों में पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया गया।

#kanpur

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित अभियान में न्यायिक और पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन की जानकारी दी। अधिकारियों ने बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार पर चुप रहने के बजाय अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को तत्काल बताने के लिए प्रेरित किया।

बिरहाना रोड स्थित ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज में अपर जिला जज राकेश त्रिपाठी ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधान और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार या उत्पीड़न की स्थिति में भय या संकोच न करें और तत्काल भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी दें।

कौशलपुरी स्थित श्री सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यालय में अपर जिला जज राकेश तिवारी व सिद्धार्थ सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त ज्योतिश्री और नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने छात्राओं को पॉक्सो के साथ साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपाय बताए।
विजय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपर जिला जज पीयूष सिद्धार्थ और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत वर्मा ने गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी दी। वहीं जवाहर नगर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में राकेश सिंह व शिव शंकर दोहरे ने विद्यार्थियों को असुरक्षित स्थिति में चुप न रहने की सलाह दी।

बीएनएसडी इंटर कॉलेज में विजय कुमार गुप्ता व समृद्धि मिश्रा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो के तहत मिलने वाले कानूनी संरक्षण, बाल अधिकार और शिकायत की प्रक्रिया समझाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...