Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : लवकुश यादव और श्वेता ने जीते मिस्टर और मिस स्फूर्ति...

Kanpur : लवकुश यादव और श्वेता ने जीते मिस्टर और मिस स्फूर्ति के खिताब

Kanpur । उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्फूर्ति का शनिवार को समापन हुआ। मिस्टर स्फूर्ति का खिताब लवकुश यादव और मिस स्फूर्ति का खिताब श्वेता ने अपने नाम किया।

दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. गोविन्दन नलनकिल्ली, मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. अरविन्द दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मिस्टर स्फूर्ति का खिताब लवकुश यादव और मिस स्फूर्ति का खिताब श्वेता ने अपने नाम किया। वहीं, मिस्टर फ्रेशर तुषार और मिस फ्रेशर शिवानी वर्मा को चुना गया।

परिणाम:100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में लवकुश यादव प्रथम, सूरज यादव द्वितीय और करण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में श्वेता प्रथम, मनस्वी द्वितीय, प्राची द्वितीय और अनुष्का द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट (बालक वर्ग) में तुषार प्रथम, अभिषेक तिवारी द्वितीय और मोहित शाक्य तृतीय रहे।
शॉटपुट (बालिका वर्ग) में माधवी प्रथम, प्रकृति द्वितीय और अंशु तृतीय रहीं।

जैवलिन थ्रो (बालक वर्ग) में सूरज प्रथम, मिंटू कुमार द्वितीय और रामकृष्ण दुबे तृतीय रहे। जैवलिन थ्रो (बालिका वर्ग) में सौम्या राय प्रथम, आरोही वर्मा व प्राची द्वितीय तथा चंचल तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद (बालक वर्ग) में मिंटू कुमार प्रथम, अनुकल्प शर्मा द्वितीय और श्याम सुंदर शर्मा तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में लवकुश यादव प्रथम, तुषार व रौनक द्वितीय औरन मुरीफ हुसैन तृतीय रहे।

400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में श्वेता प्रथम, अनुष्का द्विवेदी द्वितीय और शिवानी वर्मा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में लवकुश यादव प्रथम, सूरज द्वितीय और रौनक कुमार सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में श्वेता प्रथम, अनुष्का द्विवेदी द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। 1600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अमन कनौजिया प्रथम, सूरज द्वितीय तथा सौरभ पाल व अनुकल्प शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द दीक्षित ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर संस्थान के प्रो. मुकेश कुमार सिंह, प्रो. अरुण कुमार पात्रा, डॉ. नीलू कंबो, जितेंद्र कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह नयाल, राजेश वर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...