Sunday, February 8, 2026
HomeखेलKanpur : मोहित की घातक गेंदबाजी से लक्ष्मी हजारिया विजयी

Kanpur : मोहित की घातक गेंदबाजी से लक्ष्मी हजारिया विजयी

Kanpur । स्वर्गीय धारा रानी टी-20 जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में लक्ष्मी हजारिया एकादश ने सेमडे एकादश को पराजित किया। डीएवी मैदान फूलबाग में पहले खेलते हुए लक्ष्मी हजारिया एकादश ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। इसमें आयुष ने 32 और राघवेंद्र ने 32 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत किया।
गेंदबाजी मेंगेंदबाजी में सेमडे एकादश की ओर से अंबर ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में सेमडे एकादश 20 ओवर में 106 रन ही बना सका। इसमें ऋषि ने 21, प्रशांत ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्मी हजारिया की ओर से मोहित ने पांच और यशराज तथा मृदुल ने दो-दो विकेट चटकाए। मुकाबले में किफायती गेंदबाजी के लिए मोहित को मैन आफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...