Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : 31 जनवरी को कानपुर में दिखेगी विश्व टी-20 ट्रॉफी की...

Kanpur : 31 जनवरी को कानपुर में दिखेगी विश्व टी-20 ट्रॉफी की चमक,

कुलदीप यादव के स्कूल में होगा भव्य स्वागत

 

Kanpur । विश्व टी-20 क्रिकेट ट्राफी की चमक 31 जनवरी को शहर में दिखेगी। भारतीय टी-20 टीम के सदस्य चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के स्कूल बर्रा स्थित केडीएमए इंटरनेशनल स्कूल में ट्राफी का स्वागत युवा क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटरों के साथ शहर के क्रिकेट प्रेमी करेंगे। यह पहला अवसर होगा, जब विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्राफी शहर आएगी और उसका स्वागत शहरवासी करेंगे।

आइसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट के 10वें संस्करण की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। टी-20 क्रिकेट को रोमांच को बढ़ाने के लिए विश्व कप ट्राफी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के शहर में भेजी जा रही है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि ट्राफी का स्वागत कुलदीप यादव के स्कूल केडीएमए इंटरनेशनल में किया जाएगा। स्कूल बैंड की धुन के बीच ट्राफी की चमक बिखेरी जाएगी।

इस दौरान कुलदीप यादव के परिवार के साथ ही अंडर-19 महिला और पुरुष विश्व कप में शहर से प्रतिनिधित्व करने वाले आदर्श सिंह और अर्चना देवी का परिवार, पूर्व क्रिकेटर, युवा क्रिकेटर, कानपुर प्रीमियर लीग की खोज रहे खिलाड़ी भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार टी-20 क्रिकेट की ट्राफी शहर आएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...