Sunday, March 29, 2026
HomeखेलKanpur: ग्रोइन इंजरी का सफल इलाज कर वापस लौटे कुलदीप यादव

Kanpur: ग्रोइन इंजरी का सफल इलाज कर वापस लौटे कुलदीप यादव

  • जाजमऊ स्थित रोवर्स ग्राउंड में हल्का वार्मअप भी किया

Kanpur: चाइनामैन कुलदीप यादव जर्मनी से अपनी ग्रोइन इंजरी का सफल इलाज कर वापस अपने घर कानपुर पहुंच गये हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कुलदीप को ग्रोइन की पुरानी समस्या फिर उभरी। हालांकि वह तीनों टेस्ट मैच में टीम के साथ रहे लेकिन दिक्कत बढ़ने के कारण ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। चाइनामैन कुलदीप यादव ग्रोइन इंजरी का इलाज जर्मनी में करवाने के लिए 9 नवंबर को गए थे। वहां पर इलाज करवाकर गुरुवार सुबह वापस कानपुर लौटे।

कुलदीपको पहली बार वर्ष 2021 में घुटने की गंभीर इंजरी हुई। जिसके कारण वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से मैच भी नहीं खेल पाये थे। मुंबई में कुलदीप का आपरेशन भी हुआ, जिसके बाद कुलदीप ने बेंगलुरु स्थित एनसीए में कड़ा अभ्यास कर भारतीय क्रिकेट में वापसी की थी। इसी वर्ष हुए आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे कुलदीप को लेफ्ट ग्रोइन में समस्या उभरी। उनको यह चोट सीजन के दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुई। हालांकि उस समय कुलदीप की चोट गंभीर नहीं थी। इसके बाद कुलदीप ने एनसीए जाकर इसका इलाज कराया। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उनकी इंजरी फिर उभरी, इस बार भी चोट काफी गंभीर नहीं है लेकिन कुलदीप इस चोट से हमेशा के लिए निजात पाने के कारण जर्मनी में इलाज करवाया।

रोवर्स मैदान पर की हल्की रनिंग

इलाज करवाकर जर्मनी से कानपुर लौटे कुलदीप ने गुरुवार शाम को रोवर्स मैदान पहुंचे। उन्होंने कोच कपिल पाण्डेय की देखरेख में हल्की रनिंग की। इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास फिलहाल नहीं किया। कोच कपिल पाण्डेय ने जानकारी दी कि वह जल्द की पूरी तरह से फिट होकर एकबार फिर से देश के लिए खेलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...