Kanpur । केएसपीएल का 20वां सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें जेम्स इलेवन ने
होम फर्निशिंग को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में होम फर्निशिंग ने 30 ओवर में नौ विकेट पर
174 रन बनाए।
टीम से रामू यादव ने 64 रन, उत्कर्ष अग्रवाल ने 38 व जितेंद्र दीक्षित ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अजय सिंह बिष्ट व राघवेंद्र ने तीन-तीन, अमन विश्वकर्मा व गोलू सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेम्स इलेवन ने 26.5
ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीता।
जीत में अमन विश्वकर्मा ने नाबाद 76 रन
की अर्द्धशतकीय पारी खेली व विनीत सिंह ने 26, मो. तल्हा ने 24 रन का योगदान दिया,तो गेंदबाजी मेें जितेंद्र दीक्षित ने दो, हरजीत सिंह व रामू यादव ने एक-एक अपने नाम किया। अमन विश्वकर्मा को बल्ले व गेंद से बेहतर प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब
से नवाजा गया।
इस दौरान विजेता टीम को 51 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी आयोजक अमित जायसवाल उर्फ काका, आशीष जौहरी, सौरभ, गोपाल सिंह, अर्चित शुक्ला, संदीप, पंकज, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


