Kanpur। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बुधवार को अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-11 में कृतिका और देबांशु चैंपियन बने, दोनों की खिलाड़ी पश्चिम बंगाल से रहे। गुरुवार को अंडर-15 के बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

बालिका अंडर-11 वर्ग के फाइनल में पश्चिम बंगाल की कृतिका सायबो ने हरियाणा की फाल्गुन गुप्ता को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से शिकस्त देकर चैंपियन बनीं, उन्होंने मुकाबला 9-11, 11-9, 9-11, 11-6, 11-9 स्कोर से जीता। जबकि बालक अंडर-11 वर्ग में पश्चिम बंगाल के देबांशु चक्रवर्ती ने महाराष्ट्र के राजवर्धन तिवारी को 3-1 से हराकर खिताब जीता, उन्होंने 7-11, 12-10, 11-4, 11-4 के स्कोर से अपना खिताब जीता।
अंडर-13 बालक वर्ग के फाइनल में पश्चिम बंगाल के अरिव दत्ता ने अपने ही राज्य के गेम महालनाबिश को 3-1 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-13 बालिका वर्ग में असम की ईशानी गोगोई ने दिल्ली की ख्याति पांडे को सीधे सेटों में 13-11, 11-7, 12-10 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
दोनों वगोZं के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रांच प्रचारक श्रीराम, विशिष्ट अतिथि आरके अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी और आकाश गोयनका ने विजेताओं को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर यूपीटीटीए के अध्यक्ष संजीव पाठक, एमएचपीएल के डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल, टीएसएच के सीईओ प्रनीत अग्रवाल, अतिश राणा, एन. गणेशन, मंजित नाथ, अरुण कुमार बनर्जी आदि मौजूद रहे।


