Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : वर्ल्ड डांस डे पर कृष्णम डांस ग्रुप ने मनाया 8वां...

Kanpur : वर्ल्ड डांस डे पर कृष्णम डांस ग्रुप ने मनाया 8वां स्थापना दिवस

Kanpur । 29 अप्रैल वर्ल्ड डांस डे के दिन कृष्णम डांस ग्रुप ने बड़ी धूमधाम से बनाया अपना आठवां स्थापना दिवस। गुमटी स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्रुप के नए-पुराने सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटा और अपने पसंदीदा नृत्य के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को उपहार एवं सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

#kanpur

कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम ने बताया कि 2017 हमने कृष्णम डांस ग्रुप की शुरुआत की थी। 8 वर्षों से कृष्णम परिवार के नए-पुराने सभी सदस्य साथ मिलकर सभी त्योहारों को मानते आ रहे हैं।

#kanpur

भारतवर्ष के अनेक प्रदेशों में जाकर कृष्णम डांस ग्रुप प्रतियोगितओं और महोत्सवों में नृत्य की सभी विद्याओं का सुंदर प्रदर्शन करता आ रहा है। हम कानपुर के भी सभी बड़े एवं प्रतिष्ठित स्थानो के साथ-साथ मंदिरों में भी समय-समय में अपनी प्रस्तुतियां देते रहे हैं।

कृष्णम डांस ग्रुप से नृत्य सीख चुके कई छात्राएं आज नृत्य के क्षेत्र में अपना नाम कर रही हैं। कई छात्राएं अपना ग्रुप बनाकर व इंस्टीट्यूट खोलकर भी नृत्य को बढ़ावा दे रही हैं।

 

अटल रत्न, यूपी रत्न सहित पुरस्कारों से सम्मानित विपिन निगम शहर के सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल में नृत्य विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह 25 वर्षों से नृत्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कृष्णम ग्रुप का उद्देश्य केवल भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य को आगे बढ़ाना है।

 

जिससे हमारे बच्चे भारतीय संस्कृति से जुड़े रहें। इस अवसर पर शालिनी महिवाल, वंदना वर्मा, चारु मिश्रा, साक्षी टंडन, स्वाति पांडे, मनु सोमानी, आरती श्रीवास्तव, गरिमा गुप्ता, उपासना सिंह, प्रथमेश निगम, राज श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...