Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में सदर्न क्लब ने यूनिक क्लब को पांच विकेट से मात दी। राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में यूनिक क्लब ने अनंत दीप सिंह ने 44, शभेेंद्र सिंह ने 31 व अक्षय शुक्ला की 30 रन की पारी के दम पर 39.3 ओवर में 191 रन बनाए।
तो गेंदबाजी में सदर्न क्लब से आदर्श श्रीवास्तव ने चार, कृष्णा बाली ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में सदर्न क्लब ने 32 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीता। जीत में कृष्णा बाली ने 102 रन की शतकीय पारी खेली व कृष शर्मा ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रितिक पाल ने दो व मंदीप सिंह ने एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कृष्णा बाली को चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।


