Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur: KPL देगा शहर की 20 मलिन बस्तियों में दस लाख की...

Kanpur: KPL देगा शहर की 20 मलिन बस्तियों में दस लाख की निःशुल्क खेल सामग्री

Kanpur: देश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कानपुर प्रीमियर लीग (KPL) का आयोजन करने जा रहा कानपुर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फाउंडेशन शहर में खेल के स्तर को बढ़ावा देने के लिए कानपुर की 20 मलिन बस्तियों के बच्चों में दस लाख रुपये की खेल सामग्री वितरित करेगा।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि केपीएल कराने के पीछे का मुख्य उद्देश्य शहर की प्रतिभाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जिससे वह देश में कानपुर का नाम रौशन करे। इसी के तहत हमने फैसला किया है कि शहर की 20 मलिन बस्तियों के गरीब बच्चों में निःशुल्क खेल सामग्री बांटी जायेगी। जिससे यह बच्चें भी भविष्य में खेल के क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर सकें। उन्होंने बताया कि केपीएल में शामिल छह फ्रेंचाइजियों को विधानसभा के नाम से बनाया गया है। इन सभी विधानसभा में आने वाली कुल 20 मलिन बस्तियों में प्रत्येक में पचास-पचास हजार रुपये की खेल सामग्री दी जायेगी। इन सामग्री को देने के लिए उन बस्तियों में स्कूल, एनजीओ या प्रमुख से संपर्क साधा जायेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...