Kanpur। चुन्नीगंज स्थित बीएनएसडी इंटर कॉलेज में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026-27 हुई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की करीब 20 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें केकेएन गर्ल्स, जुहारी देवी और बीएनएसडी इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:::बैडमिंटन में अंडर-14 बालिका वर्ग का खिताब केकेएन गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर ने जीता, जबकि सरस्वती बालिका विद्यालय इंदिरानगर दूसरे और डॉ. वीपी शर्मा इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी केकेएन गर्ल्स इंटर कॉलेज विजेता रहा। जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज दूसरे और कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग में जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। कानपुर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दूसरे और डॉ. वीपी शर्मा इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
बालक वर्ग में अंडर-14 में बीएनएसडी इंटर कॉलेज और अंडर-17 में भी बीएनएसडी इंटर कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप इंटर कॉलेज विजेता रहा।
टेबल टेनिस में अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में केकेएन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में डॉ. वीपी शर्मा इंटर कॉलेज विजेता रहा।
मंच संचालन सुरेखा पाठक, मणिशंकर तिवारी ने किया। मुख्य निर्णायक आशीष कुमार गौड़ ने परिणाम घोषित किए।इस मौके पर प्रदेशीय उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद गिरीश मित्र, जनपदीय क्रीड़ा समिति के कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाठक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र, कार्यवाहक जनपदीय क्रीड़ा समिति सत्यप्रकाश तिवारी, सउद अली, नीता त्रिपाठी, निकिता जैनवार, कल्पना अग्निहोत्री, हरिविक्रम थुम्का, सुनील कुमार मिश्र, अमित सिंह और आयोजन सचिव भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।


