Thursday, May 28, 2026
HomeखेलKanpur : खांडेकर और पनकी एकादश को मिली बड़ी जीत

Kanpur : खांडेकर और पनकी एकादश को मिली बड़ी जीत

Kanpur। प्रथम अंडर-15 इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में खांडेकर एकादश और पनकी एकादश ने बड़ी जीत दर्ज की। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज के स्पोर्ट्स मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए खांडेकर एकादश ने 22 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में आरजे एकादश 16.2 ओवर में 10 विकेट पर 73 रन ही बना सका।

मैच में 57 रन बनाकर अयमन मैन आफ द मैच तीन विकेट लेकर हर्षवर्धन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। लीग के दूसरे मैच में पनकी एकादश ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में भारत क्रिकेट एकादश 23.1 ओवर में 10 विकेट पर 100 रन ही बना सकी। मैच में चार विकेट लेने वाले इशांत रावल को मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...