Saturday, May 23, 2026
HomeखेलKanpur : सौरभ-विदित के शतकों के बीच खाण्डेकर एकेडमी की जीत

Kanpur : सौरभ-विदित के शतकों के बीच खाण्डेकर एकेडमी की जीत

Kanpur।  केसीए की केडीएमए लीग में शुक्रवार को खेले गये मुकाबलों में खाण्डेकर एकेडमी, ग्रीनपार्क हॉस्टल, वैदिक यूनियन और साउथ जिमखाना ने जीत दर्ज की। पीएसी मैदान में सौरभ सिकरवार के 119, ब्रजेंद्र के 95 और अजीत कुमार सक्सेना के 43 रनों की बदौलत खाण्डेकर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट पर 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

गेंदबाजी में अविरल शुक्ला, संतोष यादव और मो. शारिम ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरुण क्लब की टीम विदित जोशी और तनिश राठौर के 126-126 रनों की दमदार शतकीय पारियों के बावजूद 30 ओवर में दो विकेट पर 272 रन बनाकर 45 रनों से मैच हार गयी। ग्रीन पार्क में हुए दूसरे मैच में हर्ष वर्द्धन के 117 और अंकेश कुमार के 51 रनों की शानदार पारियों की बदौलत 39.2 ओवर में 277 रनों का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में नितिन कुमार शिल्पकार ने चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्लब की पूरी टीम 27.5 ओवर में 118 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से शिवांश तिवारी ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। विजयी टीम से विष्णु सरोज और यथार्थ ने 3-3 विकेट लिए। गीता देवी मेंटोरा मैदान में वैदिक यूनियन ने तनुप अवस्थी के 52 रनों की मदद से 40 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। शोभित वर्मा ने तीन, शुभम सिंह ने दो विकेट लिए।

जवाब में बीवीएस एकेडमी की पूरी टीम 35.2 ओवर में 147 रनों पर सिमट गयी। टीम से शोभित वर्मा ने 61 रन बनाए। विजयी टीम से तनुप अवस्थी और असित यादव ने 3-3 विकेट झटके। एवरेस्ट मैदान में चौथे मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स एकेडमी ने 39.2 ओवर में 213 रन बनाए।

टीम से वंश निगम ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। दिव्यांशु प्रताप और अखिलेश यादव ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में साउथ जिमखाना ने राहुल यादव के 79 व अभिनव यादव के 46 रनों की बदौलत 29 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाते हुए छह विकेट से जीत हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...