Monday, September 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : 'फेल कर दूंगी...' की धमकी का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की...

Kanpur : ‘फेल कर दूंगी…’ की धमकी का आरोप, केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने खोली चुप्पी

मानसिक उत्पीड़न, चरित्र हनन और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

Kanpur । चकेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवी) क्रमांक-2 की एक अंग्रेजी शिक्षिका पर कक्षा 12 की छात्रा का मानसिक उत्पीड़न करने, चरित्र हनन करने और जातिसूचक टिप्पणी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रा के परिजनों ने चकेरी थाने में शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है।

परिजनों के अनुसार, शिक्षिका पिछले करीब एक वर्ष से छात्रा को लगातार निशाना बना रही थीं। आरोप है कि वह छात्रा को बोर्ड परीक्षा में फेल करने और इंटरनल (आंतरिक) अंक काटने की धमकी देती थीं। इतना ही नहीं, छात्रा के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि इस व्यवहार के कारण छात्रा गहरे मानसिक तनाव में चली गई और उसका आत्मविश्वास बुरी तरह प्रभावित हुआ।

शिकायत के मुताबिक, छात्रा अब स्कूल जाने से भी डरने लगी है। बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव के कारण छात्रा की स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने पुलिस से छात्रा को सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

चकेरी पुलिस ने बताया कि परिजनों का शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस स्कूल प्रशासन से भी जानकारी जुटाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...