Wednesday, April 29, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए वर्ल्ड स्कूल बना नॉर्थ जोन तैराकी का चैंपियन

Kanpur : केडीएमए वर्ल्ड स्कूल बना नॉर्थ जोन तैराकी का चैंपियन

सीआईएसएस नॉर्थ जोन तैराकी प्रतियोगिता में केडीएमए वर्ल्ड स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

Kanpur।  सीआईएसएस नॉर्थ जोन की जोनल तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के विभिन्न विद्यालयों के बालक व बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में केडीएमए वर्ल्ड स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। दूसरे स्थान पर सीलिंग हाउस स्कूल और तीसरे स्थान पर सेंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल रहा। पदक तालिका में केडीएमए वर्ल्ड स्कूल ने 23 स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।

वहीं सीलिंग हाउस स्कूल को 12 स्वर्ण पदक और सेंट मैरी स्कूल को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 7 से 8 अगस्त तक प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या सुप्रिया राजा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!