Thursday, September 3, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए ने जीती जोन-बी शतरंज प्रतियोगिता

Kanpur : केडीएमए ने जीती जोन-बी शतरंज प्रतियोगिता

Kanpur । बर्रा स्थित पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में आयोजित दो दिवसीय केएसएस जोन-बी अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में केडीएमए स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पांच राउंड के मुकाबलों में 10 अंक हासिल कर केडीएमए की टीम शीर्ष पर रही।

प्रतियोगिता में केएसएस जोन-बी के 26 विद्यालयों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों में डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, श्याम नगर की टीम आठ अंकों के साथ उपविजेता रही, जबकि डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, एच-2 ब्लॉक किदवई नगर ने सात अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट परफॉर्मर के खिताब से नवाजा गया। इनमें अर्थ कुशवाहा (श्री राम पब्लिक स्कूल, किदवई नगर), अभय श्रीवास्तव (हर मिलाप स्कूल), दिव्यांश पाल (जीएचएस) और क्भव आनंद (आर्मी पब्लिक स्कूल) शामिल रहे।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि ऋतु गुप्ता, चेयरपर्सन, जागरण एजुकेशन फाउंडेशन और विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश उपाध्याय ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...