Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में रोवर्स क्लब ने कानपुर क्रिकेटर्स को छह विकेट से मात दी। दूसरे मैच में काउंटी क्लब ने अमर क्लब को छह विकेट से हराया। तीसरे मैच में यशराज क्रिकेट एकेडमी ने सिटी क्लब को 31 रन से पराजित किया।
किदवईनगरस्थित कानपुर साउथ-ए पर पहले मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 33.1 ओवर में 181 रन बनाए। टीम से समन्वय दीक्षित ने 50 रन, शशांक अवस्थी ने 32 रन, आकश त्रिवेदी ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विकास यादव ने तीन, अभिषेक यादव और युवराज पांडे ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में रोवर्स क्लब ने 25.3 ओवर में चार विकेट पर 184 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में युवराज पांडे ने 52 रन, आदेश कुमार ने 35 रन, अभिषेक ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवा सिंह ने तीन, प्रशांत ने एक को आउट किया। पनकीस्थित रामलखन भट्ट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में अमर क्लब ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन बनाए। टीम से आकाश कुमार ने 48 रन बनाए, तो गेंदबाजी में लक्ष्य पाल ने तीन, प्रियांशु पाल ने दो विकेट अपने नाम किए।
जवाब में काउंटी क्लब ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 123 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में आशीष कुमार ने 59 रन, दीपांशु ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनिरूद्ध ने दो को आउट किया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में यशराज क्लब ने 30 ओवर में 188 रन बनाए।
टीम से आदित्य सिंह ने 31 रन, नितिन अवस्थी ने 27 रन, अविनाश यादव ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने तीन, उत्कर्ष शर्मा ने दो को आउट किया। जवाब में सिटी क्लब ने 31 ओवर में 157 रनपर पूरी टीम सिमट गई। टीम से मोहित तिवारी ने 58 रन व प्रियांशु गुप्ता ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कौशिक सिंह ने चार, समीर सिंह व आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


