Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में कानपुर स्टारलेट ने कानपुर जिमखाना को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में इलेवेन स्टार ने वीनस क्लब को पांच रन से हराया। तीसरे मैच में नेशनल क्लब ने केजीएससी को 155 रन से पराजित किया। चौथे मैच में कैण्ट लॉयन्स ने खेरापति क्लब को सात विकेट से मात दी
। पांचवें मैच में स्पार्क क्लब ने एसएस क्लब को 94 रन से हराया।पहले मैच में गीता देवी मैदान पर कानपुर जिमखाना 29.5 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गया। लकी तिवारी (38), सचिन राहेजा (22) और राजवीर राय (20) ने संघर्ष किया। गेंदबाजी में देवेंद्र यादव ने पांच विकेट झटके।
जवाब में कानपुर स्टारलेट ने 14.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच जीता। जीत में गुरोवन्दर सिंह (46) और श्रेयांस सिंह (38) ने अहम भूमिका निभाई। सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में इलेवेन स्टार ने 30.3 ओवर में 126 रन बनाए। टीम से जिसमें देवांश दुबे ने 48 रन की पारी खेली। जवाब में वीनस क्लब 24.ओवर में 121 रन पर सिमट गया।
टीम से लकी यादव ने 25 रन बनाए, तो देवांश दुबे ने गेंदबाजी में भी 5 विकेट अपन नाम किये। तीसरे मैच में राम लखन भट्ट मैदान पर नेशनल क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 281 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। शेख मुश्ताक (66), महेंद्र प्रताप (35) और कृष्णा पांडे (35) रन बनाए, यो गेंदबाजी में मयंक और यथार्थ में दो-दो विकेट लिए। जवाब में केजीएससी 29.2 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गया। टीम से आशुतोष ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नितिन ने चार विकेट झटके।
चौथे मैच में एवरेस्ट मैदान पर खेरापति ने 35 ओवर में 233 रन बनाए। जिसमें आर्यन सक्सेना ने शानदार 112 रन की पारी खेली। तो कैण्ट लॉयन्स ने 27.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 234 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रांजुल तिवारी (96) और मानिक मौर्य (64) की परिया खेली। पांचवे मैच में मन्धना मैदान पर स्पार्क क्लब ने 40 ओवर में 264 रन बनाए। टीम से हर्ष राजपूत (58), शेखर सुमन (48) और आयुष प्रजापति (39) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में एसएस क्लब 170 रन पर सिमट गया।


