Kanpur। केसीए के केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में रोवर्स क्लब ने ओलंपिक रजि. को 88 रन से मात दी। दूसरे मैच में ग्रेजुऐट क्लब ने आदर्श क्लब को 24 रन से हराया। तीसरे मैच में वंडर्स क्लब ने भारत क्रिकेट क्लब को 18 रन से पराजित किया। चौथे मैच में कानपुर इग्लेट क्लब ने कैंट लॉयंस क्लब को 82 रन से मात दी। पांचवें मैच में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने किंग्स क्लब को आठ विकेट से हराया।
किदइर्वनगर स्थित साउथ-ए मैदान पर पहले मैच में 40 ओवर में आठ विकेट पर 252 रन बनाए। टीम से आदेश और घनश्याम ने 62-62 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में जुबैन अंसारी ने तीन, शिवेंद्र श्रीवास्तव ने दो, अभिषेक और आदित्य ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में ओलंपिक रजि. ने 32.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी। टीम से राधेश्याम ने 34 व शिवेंद्र ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सत्यम व युवराज पांडे ने तीन-तीन, फैज अहमद ने दो को आउट किया।
श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर दूसरे मैच में ग्रेजुऐट क्लब ने 38 ओवर में नौ विकेट पर 215 रन बनाए। टीम से अनमोल यादव ने 55 रन, युवराज यादव ने 39, हेमंत 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ऋषि यादव, देवेश तिवारी व शौर्य ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए 35.1 ओवर में आदर्श क्लब ने पूरी टीम 191 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से सत्येंद्र ने 74 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, तो गेंदबाजी में बिलाल फिरोज ने तीन, आदर्श व शिवम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर तीसरे मैच में वंडर्स क्लब ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन बनाए। टीम से शाहुल यादव ने 55 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में देवेंद्र ने तीन, आलोक व त्रिभुवन ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में भारत क्रिकेट क्लब ने 31.1 ओवर में 170 रन बनाए। टीम से त्रिभुवन ने 57 रन की संघषपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके, तो गेंदबाजी में सूरज ने तीन, राही प्रातप व रंजीत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर चौथे मैच में कानपुर इग्लेट क्लब ने सत्य प्रकाश ने 47 व उत्कर्ष ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरिफ खान, निशांत, सुदीप ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में कैंट लॉयस क्लब की पूरी टीम 29.2 ओवर में 109 रन पर ढ़ेर हो गई।
टीम से मानिक ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. रजा ने चार, रंजीत ने दो को आउट किया। पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर पांचवें मैच में किंग्स क्लब ने 23.4 ओवर में 101 रन बनाए। टीम से पवन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में माही ने तीन, आरके आनंद, अमित व अशोक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 14.5 ओवर में दो विकेट पर 102 रन बनाकर मैच जीता। जीत में मयंक ने 55 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवम व प्रदुम्मन ने एक-एक विकेट लिया।


