Kanpur । केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में केडीएमए एकेडमी ने डीसीए एकेडमी को आठ विकेट से पराजित किया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में डीसीए एकेडमी की पूरी टीम केडीएमए एकेडमी की घातक गेंदबाजी के आगे 25 ओवर में 72 रन पर सिमट गई। टीम से उदित श्रीवास्तव ने 34 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शिवांश राय और अनिरुद्द ने तीन-तीन, माधव गुप्ता ने दो को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए केडीएमए एकेडमी की टीम ने 11.5 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। टीम से वीर सिंह ने नाबाद 31 रन, तनिष ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में उदित और ताहिर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द
मैच उदित श्रीवास्तव को चुना गया।


