Kanpur केडीए ने कुलगांव,बैरी अकबरपुर कछार,किदवई नगर,अहिरवां और अलकनन्दा योजना में 07 घण्टे ध्वस्तीकरण अभियान चलाकर 24 बीघा भूमि जिसकी कीमत लगभग 1024630000/- श एक अरब चैबीस करोड़ तिरसठ लाख को कब्जामुक्त कराया
*1.मनोज पंडित व अन्य आराजी सं0-368पार्ट ग्राम-कुलगांव में लगभग 650 वर्ग मी0 जमीन पर किये गये अवैध कब्जे के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

*2.अज्ञात आराजी सं0-368पार्ट ग्राम-कुलगांव, में 650 वर्ग मी0 में किये गये अवैध कब्जे के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*3.उदयवीर व अन्य के द्वारा आराजी सं0-916मि0 बैरी अकबरपुर कछार, धनऊपुरवा के पास,लगभग 700 वर्ग मी0 में किये गये अवैध कब्जे के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*4.अजय व अन्य के द्वारा गणेशपुर रोड, में प्राधिकरण के स्वामित्व की 500 वर्ग मी0 भूमि पर आर0सी0सी0 काॅलम एवं दीवार बनाकर निर्माण विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

*5.आयुष व अन्य के द्वारा प्लाट सं0-128/467 वाई-1 ब्लाक, किदवई नगर, कानपुर लगभग 167 वर्ग मी0 अवैध कब्जा लगभग 167 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में किये गये अवैध कब्जे के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। प्राधिकरण की योजना किदवई नगर ब्लाक-वाई-1 के भूखण्ड संख्या-467 पर अवैध रूप से प्री-कास्ट बाउण्ड्रीवाल बना कर कब्जा किये जाने के विरूद्ध कार्यवाही।
*6.अनूप तिवारी व अन्य मौजा-अहिरवां में 12 बीघा में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*7.अज्ञात मौजा सजारी, अलकनन्दा योजना से पहले, मन्दिर के सामनेलगभग 05 बीघा में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
*8.अज्ञातकेद्वाराअलकनन्दा योजना में जल निकास की एस0टी0पी0 के बगल में 06 बीघा जमीन पर प्रीकास्ट बाउण्ड्रीवाल बनाकर गेटेड सोसाइटी बनाकर की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।


