Friday, May 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : अवैध निर्माण पर केडीए का शिकंजा, 5 भू-माफियाओं पर एफआईआर

Kanpur : अवैध निर्माण पर केडीए का शिकंजा, 5 भू-माफियाओं पर एफआईआर

छतमरा में 4.5 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, देहली सुजानपुर का निर्माण सील; सरकारी जमीन के फर्जीवाड़े में पांच नामजद

Kanpur । अवैध निर्माण और सरकारी जमीनों पर कब्जे के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध प्लाटिंग और निर्माण को सील करने के साथ ही सरकारी भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने और किराए पर देने के आरोप में पांच भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।


केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। टीम ने छतमरा क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए करीब 4.5 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। वहीं देहली सुजानपुर में मानकों के विपरीत करीब 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया।

केडीए अधिकारियों ने बताया कि दोनों परिसरों को चकेरी और महाराजपुर थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि दोबारा निर्माण या कब्जे की कोशिश न हो सके।इसके अलावा पनकी के भौंसिह क्षेत्र में केडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया। आरोप है कि सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे अवैध रूप से किराए पर दिया गया और खरीद-फरोख्त भी की गई।

इस मामले में मनीष बाजपेयी, राहुल बाजपेयी, अशोक बाजपेयी, आकाश बाजपेयी और उर्मिला बाजपेयी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना पनकी में भारतीय न्याय संहिता 2023 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।केडीए ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि की खरीद-बिक्री से पहले उसकी वैधता जांच लें और केवल स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कराएं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...